क्या सफेद मूसली गर्मी में खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 16:04

सफेद मूसली में होते हैं कमाल के औषधीय गुण, गर्मी में भी कर सकते हैं इस तरह सेवन

सफेद मूसली का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन गर्मियों में इसका सेवन करने से पहले हमें निम्न सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

White Musli : सफेद मूसली का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मूसली के सेवन से डायबिटीज, गठिया, डायरिया और कैंसर जैसी बीमारियों से निजात पाने में सहायता मिलती है। इसका सेवन पुरुषों के लिए मुख्य रूप से फायेदमंद होता है। सफेद मूसली एक पौधा है, जिस पर सफेद फूल आते हैं। आमतौर पर बरसात में ये खुद ही उग आती है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे-कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, सैपनिंस, अल्कालॉयड, फाइबर,कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए ये शरीर को मजबूत बनाकर इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाता है, जिससे शरीर को कई रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं सफेद मूसली से होने वाले फायदों के बारे में-
गर्मी में कैसे करें सफेद मूसली का सेवन

गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि सफेद मूसली का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। इसे पाउडर के रूप में या इसके कैप्सूल भी खा सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग सफेद मूसली के पाउडर का ही इस्तेमाल करते हैं। सफेद मूसली का पाउडर इसकी जड़ों को पीसकर बनाया जाता है। इसके अलावा कुछ अन्य तरीके हैं, जैसे- कुछ लोग मूसली का रस बनाकर भी इसका सेवन करते हैं। मूसली के पाउडर को शहद में मिलाकर भी खाया जा सकता है।



हालांकि, अगर गर्मी के दिनों में अगर पेट में जलन की समस्या है या गर्मी लगती है, तो इसकी मात्रा को कम कर दें। डॉक्टर का कहना है कि सुबह शाम किसी भी वक्त सफेद मूसली के पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन सुबह के समय ये ज्यादा फायदेमंद रहेगा। दोपहर और शाम के समय इसके सेवन से परहेज करें।

ध्यान रखें कि इसका सेवन दूध के साथ ही किया जाना चाहिए। साथ ही हमेशा खाना खाने के बाद ही इसका सेवन करें, खाली पेट सेवन नुकसानदायक हो सकता है। सबसे जरूरी बात सफेद मूसली का सेवन मुख्य रूप से स्पर्म काउंट को बढ़ाने और पौरुष शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है, इसलिए एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
सफेद मूसली खाने के फायदे (Health benefits of White Musli)
डायबिटीज में फायदेमंद

सफेद मूसली का सेवन डायबिटीज की समस्या को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, सफेद मूसली में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, हाई लेवल के डायबिटीज में ये इतना असरदार नहीं है फिर भी इसका सेवन किया जा सकता है। OnlyMyHealth
कैंसर को दूर करने में मददगार

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ने से रोकने में भी सफेद मूसली का सेवन फायदेमंद होता है। सफेद मूसली इम्यूनिटी बढ़ाता है, जिससे शरीर में कैंसर के सेल्स फैल नहीं पाते, इससे कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
जोडों के दर्द को करें दूर

सफेद मूसली के सेवन से जोड़ों के दर्द या गठिया से भी निजात मिलता है। सफेद मूसली में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। इसलिए जिन लोगों को गठिया की परेशानी होती है, उनके लिए सफेद मूसली का सेवन फायदेमंद रहेगा।


ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
सफेद मूसली का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए सफेद मूसली का सेवन लाभकारी रहेगा।

सफेद मूसली का सेवन करने से स्वास्थ को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info